Friday, April 5, 2013

आज भी...


आज भी तुझको ढूँढती है ये नज़र ...

ऐसा है मुझपर तेरे प्यार का असर ...

भुला नहीं पाई हूँ तुझे आज भी मगर ...

बस आस लगाये बैठी हूँ के मिले तेरी कोई खबर ...

ख्वाब देखा मैंने के बन जाए हम एक दुसरे के हमसफ़र ...

जैसे ज़िन्दगी ही बन जाए एक सुहाना सा सफ़र ....

शायद है तू मेरे इन जस्बातों से अनजान ... है तू बेखबर ...

बता दे मुझको... तुझे भी है मुझसे प्यार अगर ... .है तुझे भी मुझसे प्यार अगर ....


 

Saturday, March 30, 2013

तेरी दीवानी...

हूँ मैं आपकी एक दीवानी ऐसी..
कृष्ण भगवान के प्रति थी मीरा जैसी...:)


जानती हूँ के नहीं है आपको आदत ऐसी काव्यों की ..
और मानती हूँ के कसूर है बस मेरे इन ख्यालों की...


ख्यालों में खोये हुए लिख पडूँ कोई छंद ..
अगर न कह पाऊँ आपको वही ,तो हो जाती हूँ मैं थोड़ी मंद ...


कहा है मैंने आपसे एक ही बात कई बार ..
के न दूँगी कोई तकलीफ ..ना करूंगी कोई संचार ..


पर हमेशा की तरह शायद था यह वादा एक झूठ ..
क्यूंकि इस संचार के बिन , मन खुदसे हो जाता था रूठ ..


अगर मेरे कारण पहुंची है आपको कोई दुविधा
पूर्ति मन से क्षमा मांगूं में आपसे सदा....


क्यूंकि...हूँ मैं आपकी एक दीवानी ऐसी..
कृष्ण भगवान के प्रति थी मीरा जैसी .... ||


V-day short poem


Jab hamesha kisike saath rehna ka ban jaaye armaan..
Jab jhukh jaaye dil..par khamosh rahe tumhari zubaan..
Der na karne e mere dost...
Bayaan kar hee daalna..keh dena.."I love u my jaan" :-P